Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : सुगौली में पिकअप व टेंपो की भीषण टक्कर में चार...

मोतिहारी : सुगौली में पिकअप व टेंपो की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

-

Motihari | शिवेश झा|

हादसे में आयशा खातून, रुबीना खातून, जायद खान व टेंपो चालक भैरो राउत की मौके पर ही मौत हो गयी।

घायलों में चांद खान, रिफत परवीन, मन्नत परवीन व शंकर कुमार शर्मा को बेतिया जीएमसीएच भेजा गया है।

सुगौली। छपवा-बेतिया मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के नयका टोला गांव के समीप बुधवार को पिकअप व टेंपो की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।

मिली सूचना के अनुसार, सवारियों से भरी एक टेंपो मोतिहारी से बेतिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर कर दिया गया।

घायलों में चांद खान, रिफत परवीन, मन्नत परवीन व शंकर कुमार शर्मा शामिल हैं। वहीं हादसे में आयशा खातून, रुबीना खातून, जायद खान व टेंपो चालक भैरो राउत की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने खुदाई मशीन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया व चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

Motihari | Sugauli: Four killed, four critically injured in fierce collision between pickup and tempo near Nayka Tola

Slug URL

motihari four-dead-four-injured-pickup-tempo-collision-sugauli

Tag Line

Motihari Updates, Sugauli News, Chhapwa Bettiah Road Accident, Motihari News, SHO Anish Kumar Singh, Champaran Road Casualty,

Related articles

Bihar

Latest posts