HomeUncategorizedइंग्लिश चौक से 6.480 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

इंग्लिश चौक से 6.480 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

देश वाणी – विवेक शर्मा 

पश्चिमी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश चौक में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित 2018) की धारा 30(क) के अंतर्गत की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिनारायण यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष), पिता स्व. मोहन यादव, निवासी बरियारपुर वार्ड संख्या–06, थाना नौतन, जिला पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 06.480 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। साथ ही शराब ढुलाई में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (नंबर BR22Z6251) को भी जब्त कर लिया गया।

यह कार्रवाई ए.एस.आई. अजीत कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा मामले की आगे जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular