spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीझाखरा चौक मंदिर में सात देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा

झाखरा चौक मंदिर में सात देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा

-

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान

माला सिन्हा

पीपराकोठी : झाखरा चौक स्थित मंदिर परिसर में बुधवार को सात देवी-देवताओं की पत्थर निर्मित प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई. इनमें माता दुर्गा, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, संकटमोचन हनुमान जी और भैरव बाबा शामिल हैं. प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और जयघोष के बीच संपन्न हुआ. इससे पूर्व सभी प्रतिमाओं का पूरे गांव में भव्य नगर भ्रमण कराया गया. शोभायात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ शामिल हुए. ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर देवी-देवताओं का स्वागत किया. इस दौरान “जय माता दी” और “हर-हर महादेव” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. मंदिर परिसर में आचार्य महामाया दत्त पराशर के नेतृत्व में वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न हुआ. यज्ञ, हवन और पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की. इस अवसर पर मुखिया संतोष शर्मा, उप प्रमुख योगी मांझी, उपमुखिया सुधीर शर्मा, कर्पूरी ठाकुर, श्रीकांत यादव, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. मंदिर में सात देवी-देवताओं की स्थापना को लेकर क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts