Homeबिहारबेतियानरकटियागंज के जमुनिया गोवर्धन प्लांट का डीडीसी ने किया निरीक्षण, 20 जुलाई...

नरकटियागंज के जमुनिया गोवर्धन प्लांट का डीडीसी ने किया निरीक्षण, 20 जुलाई तक हर हाल में चालू करने का निर्देश

-

Bettiah, रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/​नरकटियागंज। प्रखण्ड की धुमनगर पंचायत अंतर्गत जमुनिया गांव में नवनिर्मित गोवर्धन प्लांट का गुरुवार को उपविकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में स्थापित की गई मशीनों की गहन जांच की और इसकी कार्यप्रणाली को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से विस्तृत जानकारी ली। ​निरीक्षण के बाद डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्लांट के बचे हुए सभी अधूरे कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने को कहा। उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी 20 जुलाई से पहले इस गोवर्धन प्लांट को हर हाल में चालू करना सुनिश्चित करें, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को इसका लाभ समय पर मिल सके।​ 

बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि डीडीसी द्वारा जमुनिया गोवर्धन प्लांट का निरीक्षण किया गया है। वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार, प्लांट में जो भी तकनीकी या निर्माण संबंधी कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्धारित समय सीमा के तहत प्लांट का विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ​डीडीसी के इस निरीक्षण के दौरान मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अवनीश कुमार, एलएसबीए के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बिनोद कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक रवि कुमार तिवारी समेत प्रखंड के कई अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts