spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीआपातकाल के 51वें वर्ष को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप...

आपातकाल के 51वें वर्ष को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, लोकतंत्र की रक्षा करने वाले जेपी सेनानियों को किया सम्मानित

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा गुरुवार को गांधी कॉम्प्लेक्स स्थित जिला कार्यालय में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के 51वें वर्ष पर संविधान हत्या दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन ने किया। इस दौरान आपातकाल के क्रूर दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले जेपी सेनानियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था, जिसने प्रेस की स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचल दिया था। कार्यक्रम के संयोजक व उप मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने युवाओं को इस क्रूर इतिहास से अवगत कराने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का संकल्प दिलाया।

समारोह में अपने संघर्षों को साझा करने वाले प्रमुख जेपी सेनानियों में गणेश प्रसाद, दिग्विजय नारायण सिन्हा, बलदेव प्रसाद, बिपीन बिहारी तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, हरेन्द कुमार सिंह, प्रकाश मिश्रा, राजेश्वर शर्मा, भरत गुप्ता, अम्बिका पटेल, नागा प्रसाद, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, उमाकांत तिवारी, नंद किशोर तिवारी, सुभाष चन्द्र तिवारी, विजय जयसवाल, अरुण कुमार मिश्रा, राजीव शंकर वर्मा, विनय कुमार वर्मा, कुमार शिवशंकर सिंह एवं अखिलेशवर प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र किशोर मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, मीना मिश्रा, जिला प्रवक्ता साजिद रजा, संजीव सिंह, मीडिया सह प्रभारी सुधीर गुप्ता, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा, आईटी सेल संयोजक पंकज सिन्हा, सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ झा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल वर्मा, विधि प्रकोष्ठ संयोजक चुन्नू सिंह, महामंत्री उत्तम मिश्रा, महिला मोर्चा महामंत्री रंजना श्रीवास्तव, उषा गुप्ता, सविता वर्मा, दिलीप जायसवाल, मिशाल श्रीवास्तव, लड्डू सिंह, विशाल पांडेय एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts