मोतिहारीः सिकरिया फार्मेसी कॉलेज में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के सफल आयोजन के साथ शनिवार को इसका समापन हुआ।इस मौके पर फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के समापन समारोह के साथ विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के प्रति जन-जागरूकता फैलाने को लेकर मरीन ड्राइव से अटल पथ तक एक जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही मरीन ड्राइव पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें आम जनता के वजन, ऊंचाई, बीएमआई (BMI), रक्तचाप एवं ब्लड सुगर की जांच की गई।समापन समारोह का उद्घाटन सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार,सिकारिया फार्मेसी के सचिव यमुना सिकरिया, गस्ट ऑफ ऑनर डॉ. हीना चंद्रा, दरोगा मनीष कुमार, वार्ड कमिश्नर राधना कुमारी एवं कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रीति कुमारी दुबे ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर किया गया।
मुख्य अतिथि सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था द्वारा यह एक अत्यंत सराहनीय पहल है।जिसके माध्यम से लोगों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी गंभीर समस्या के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से जनता को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है।उन्होंने छात्रों के सफल भविष्य की कामना की।फार्मेसी से बच्चों के लिए बहुत सारे फील्ड ओपन हो जाते है और इस कोर्स से छात्र अपने करियर में बहुत आगे बढ़ सकते है।उन्होंने कहा कि ये मोतिहारी का एकमात्र कॉलेज है जो स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे कार्यक्रम करवाता है।
संस्था सचिव यमुना सिकरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मेसी शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राएं फार्मा क्लिनिक स्थापित कर समाज एवं जनता की बेहतर सेवा कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग जनहित में करने के लिए प्रेरित किया।इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से छात्रो को इससे नॉलेज मिलेगी।
गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. हीना चंद्रा ने कहा कि फार्मेसी एक अत्यंत व्यापक एवं संभावनाओं से परिपूर्ण क्षेत्र है। फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन लोगों को दवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के अलावा एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जागरूक करने का एक उत्कृष्ट प्रयास है।कार्यक्रम के दौरान फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रेजेंटेशन, क्विज प्रतियोगिता, रील मेकिंग प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंत में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रीति कुमारी दुबे द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।



