HomeBIHARमोतिहारीप्रखंड संसाधन केंद्र रामगढ़वा में दिव्यांगता जांच शिविर संपन्न

प्रखंड संसाधन केंद्र रामगढ़वा में दिव्यांगता जांच शिविर संपन्न

आवान मेराज/देशवाणी रामगढ़वा

रामगढ़वा: शनिवार को बिहार शिक्षा परियोजना पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) रामगढ़वा में सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण हेतु एक विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत कुल 88 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया, जबकि 27 बच्चों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। इसके अलावा, विशेष चिकित्सीय परामर्श के लिए 16 बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। इस मेडिकल जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग से आए विशेष चिकित्सक डॉक्टर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, जिनमें डॉ० उपेन्द्र कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ, पीएचसी अरेराज), डॉ० फैजुल हक (नेत्र रोग विशेषज्ञ, एसडीएच रक्सौल), डॉ० तृप्ती (ईएनटी विशेषज्ञ, स०अ० मोतिहारी) और डॉ० नितेश ध्वज सिंह (फिजिशियन) शामिल रहे। इन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने शिविर में पहुंचे बच्चों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही, शिविर को सफल बनाने में बिहार शिक्षा परियोजना पूर्वी चंपारण से आए समावेशी शिक्षा के साधन सेवी आलोक कुमार मिश्रा, बीआरओ मुकेश सिंह, ऑडियोलॉजिस्ट संजू कुमारी, प्रमोद कुमार विद्यार्थी, प्रभात कुमार, प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स (P&O) विशेषज्ञ सुमित साहा और नरेंद्र कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बच्चों की जांच कर सहायक उपकरणों के लिए उनका चयन किया। शिविर में पहुंचे सभी दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए जलपान (नाश्ते) की भी उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी।

फोटो -प्रखंड संसाधन केंद्र रामगढ़वा में दिव्यांगता जांच शिविर संपन्न

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular