HomeUncategorizedआप सबकी आवाज "आसा" पार्टी के कलमजीवी प्रकोष्ठ का विस्तार, डॉ प्रभात...

आप सबकी आवाज “आसा” पार्टी के कलमजीवी प्रकोष्ठ का विस्तार, डॉ प्रभात चंद्रा बने अध्यक्ष

पटना से स्थानीय संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा।

आप सबकी आवाज पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रविवार को एक कार्यालय आदेश जारी कर उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ. प्रभात चंद्रा को उनके मौजूदा पद के साथ-साथ बिहार प्रदेश के कलमजीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है। 

गौरतलब है कि पार्टी अध्यक्ष आर.सी.पी. सिंह (रामचंद्र प्रसाद सिंह) ने 31 अक्टूबर को ‘आप सबकी आवाज (आसा)’ के नाम से नई पार्टी की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि पार्टी का झंडा तीन रंगों—हरा, पीला और नीला—की पट्टियों से मिलकर बना होगा। इसके अलावा, पार्टी में कुल 63 प्रकोष्ठ बनाए जाएंगे। 

डॉ. प्रभात चंद्रा पूर्व में जनता दल (यूनाइटेड) में कलमजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। उन्होंने आर.सी.पी. सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिंह एक समझदार और अनुभवी व्यक्तित्व के धनी हैं, जिनकी पकड़ दवे-कुचले लोगों के बीच भी मजबूत है। जब वे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्होंने पार्टी को गांव के छोटे-छोटे समूहों तक पहुंचाया था। 

आप सबकी आवाज पार्टी सभी वर्गों को समावेशी प्रतिनिधित्व देने और उन्हें बराबर का अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी का लक्ष्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कम से कम 140 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारकर जीत सुनिश्चित करना है। 

डॉ. प्रभात चंद्रा ने कहा कि पार्टी का संविधान भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों को पूरी तरह से अपनाएगा, जिसमें समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और एकता, अखंडता व बंधुता को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की प्राप्ति सुनिश्चित होगी। 

उन्होंने यह भी बताया कि आप सबकी आवाज पार्टी का विस्तार राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर से लेकर जिला, प्रखंड, पंचायत और ग्राम के बूथ स्तर तक किया जाएगा, जिसमें सभी समाज और पेशे के लोग शामिल होंगे।

डॉ. प्रभात चंद्रा को कलमजीवी प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में **अनुराग समरूप, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, डॉ. आर.के. गुप्ता, रंजीत सिन्हा, रोहितेश, प्रवीण कुमार सक्सेना, दीपक कुमार, कुमार शैलेश, चेतन थिराना, अशोक कुमार, वृज भूषण लाल, वाणी अग्रवाल, अजय कुमार और आशुतोष शामिल हैं। 

“Aap Sabki Awaaz” “ASA” Party Expands Writers’ Cell, Dr. Prabhat Chandra Appointed as President”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular