HomeBreakingनंदनगढ़ महोत्सव में, विनय बिहारी, पप्पू, असलम, ममता, वर्षा व मास्टर विकास...

नंदनगढ़ महोत्सव में, विनय बिहारी, पप्पू, असलम, ममता, वर्षा व मास्टर विकास की शानदार प्रस्तुति

-

अवधेश शर्मा।

बेतिया: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के संयुक्त तत्वावधान में साहू जैन उच्च विद्यालय, लौरिया में आयोजित नंदनगढ़ महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ रविवार को किया गया।

महोत्सव में विधायक विनय बिहारी, पप्पू परवाना, असलम चिश्ती, ममता महतो, वर्षा श्रेष्ठ, मास्टर विकास की शानदार प्रस्तुति से दर्शक झूम उठे।


दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि

इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे:

  • जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय
  • डीआईजी एवं एसपी बेतिया डॉ. शौर्य कुमार सुमन
  • एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज
  • विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी
  • विधायक विनय बिहारी
  • विधान पार्षद सौरभ कुमार
  • वरीय पदाधिकारी भीष्म साहनी
  • प्रमुख शंभू तिवारी
  • मुख्य पार्षद नगर पंचायत लौरिया
  • डीडीसी सुमित कुमार
  • बेतिया मेयर गरिमा देवी सिकारिया
  • नरकटियागंज की सभापति रीना देवी

अतिथियों का हुआ सम्मान

मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज सूर्य प्रकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

बिहार गान से हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम की शुरुआत “जय बिहार” बिहार गान से हुई, जिससे माहौल देशभक्ति से भर गया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे दर्शक

नंदनगढ़ महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  • विधायक विनय बिहारी, पप्पू परवाना, ममता महतो, वर्षा श्रेष्ठ और मास्टर विकास ने अपने गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
  • मशहूर कव्वाल अशलम चिश्ती ने अपनी ग़ज़लों से समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति “मन को दुबारा-दुबारा…” पर दर्शक झूमने लगे।

जनसैलाब उमड़ा देखने

साहू जैन स्टेडियम में आयोजित इस महोत्सव को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे।

नंदनगढ़ महोत्सव 2025 कला, संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम रहा, जिसमें स्थानीय कलाकारों से लेकर बड़े कलाकारों तक ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

Related articles

Bihar

Latest posts