Motihari | अमृता वर्मा |
मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटहा गाँव में दो वर्ष पूर्व उजागर हुए फर्जी आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर मामले का मुख्य आरोपी पप्पू सिंह उर्फ रितेश कुमार सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह घोड़ासहन के दिघा गाँव का रहने वाला है। नगर थाने की पुलिस ने उसे शहर के व्यस्त धर्मसमाज चौक से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह एक लग्जरी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। वह बेरोजगार युवाओं को रेलवे व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पप्पू पर सोनपुर रेल थाना के साथ-साथ मुफस्सिल थाना में भी प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने बताया कि नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस की टीम धर्मसमाज चौक के पास वाहन जाँच कर रही थी। इस दौरान एक ईको स्पोर्ट गाड़ी को रोककर जाँच-पड़ताल की गयी, तो पता चला कि उस पर अंकित नंबर फर्जी है। कार पर सवार युवक का सत्यापन करने पर यह बात सामने आयी कि वह भटहां में पकड़ाए फर्जी आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर मामले का मास्टर माइंड पप्पू कुमार है।
चेचिस नंबर से खुला फर्जीवाड़े का राज-
कार पर लगी नंबर प्लेट पूरी तरह फर्जी थी। जब पुलिस ने तकनीकी रूप से जाँच करते हुए कार के चेचिस और इंजन नंबर का मिलान किया, तो बड़ा खुलासा हुआ। उस वाहन का असली निबंधन सहरसा जिले के धनेश्वर प्रसाद के नाम से दर्ज है। पुलिस द्वारा संपर्क करने पर धनेश्वर अपनी असली कार लेकर खुद नगर थाना पहुँचे, जिसके बाद पप्पू का फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।
रेलवे में नौकरी के नाम पर वसूलता था मोटी रकम-
पप्पू कुमार भटहा गाँव में बकायदा एक फर्जी आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर संचालित करता था। वह सीधे-सादे ग्रामीण युवाओं को रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए वसूलता था। उसके द्वारा फर्जी ढंग से बहाल दो युवक सोनपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए थे, जिसके बाद सोनपुर रेल पुलिस ने भटहा में छापेमारी कर फर्जी ट्रेनिंग सेंटर का भंडाफोड़ किया था। मुफस्सिल के साथ सोनपुर रेल पुलिस भी उसे रिमांड पर लेगी।
Motihari | Fake RPF Training Center Mastermind Pappu Singh Arrested With Luxury Car Carrying Fraudulent Number Plate In Motihari
URL Slug : motihari-fake-rpf-training-center-mastermind-pappu-singh-arrested-fraud-car-number
Tagline : Motihari, The main accused, fake RPF training center scam, Pappu Singh, arrested by Motihari police, driving car with a fake registration plate,












