spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीचकिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तहखाने में छिपी 2256 लीटर ब्रांडेड...

चकिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तहखाने में छिपी 2256 लीटर ब्रांडेड शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

-

Motihari|East Champaran,SP Office|


मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) – जिले के चकिया थानान्तर्गत रविवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर एक भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की है। कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रक से कुल 2256 लीटर विदेशी शराब जब्त की है, जिसे तहखाने में छिपाकर रखा गया था। मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने की छापेमारी

दिनांक 07 दिसंबर 2025 को चकिया थाना की टीम को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के सेमरा गाँव स्थित बी.पी. पेट्रोल पम्प के समीप एक ट्रक में शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ट्रक (रजिस्ट्रेशन संख्या BR38GA 7391) की तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में बने विशेष तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी।

बरामद शराब की मात्रा और ब्रांड-

जांच में कुल 286 कार्टून अंग्रेजी शराब पाई गई, जिनमें विभिन्न ब्रांड की बोतलें शामिल थीं —

  • Royal Stag Superior Whisky (180 ml) के 50 कार्टून, कुल 432 लीटर
  • Royal Stag Superior Whisky (375 ml) के 49 कार्टून, कुल 441 लीटर
  • Royal Stag Superior Whisky (750 ml) के 187 कार्टून, कुल 1683 लीटर

कुल मिलाकर बरामद शराब की मात्रा 2556 लीटर पाई गई।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई-

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक शिशुपाल कुशवाहा, पिता छोटेलाल कुशवाहा, निवासी परसौनी फाजीनगर, थाना पढेरवा, जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी के लिए पूछताछ जारी है।

छापामारी में शामिल दल-

छापामारी दल में पु.नि. अरविन्द कुमार (अंचल निरीक्षक, चकिया) के नेतृत्व में कई अधिकारी शामिल थे—

  • पु.अ.नि. प्रवीण कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष, चकिया।
  • पु.अ.नि. गौरव कुमार, अपर थानाध्यक्ष।
  • पु.अ.नि. राज कुमार राजू, चकिया थाना।
  • परि.पु.अ.नि. मौसम कुमार, साक्षी सेहा, मोहिनी कुमारी, एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

अग्रिम जांच जारी-

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, जब्त शराब की आपूर्ति शृंखला एवं तस्करी नेटवर्क की पहचान हेतु जांच जारी है। अधिकारी इस बरामदगी को जिले में हालिया दिनों की सबसे बड़ी कार्रवाई बता रहे हैं।


Motihari | Chakia| Major Action by Chakia Police: 2256 Litres of Branded Liquor seized from Secret Cellar, Truck Driver Arrested

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts