spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीगोरखपुर-पनियहवा रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनें निरस्त, मार्ग परिवर्तित...

गोरखपुर-पनियहवा रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनें निरस्त, मार्ग परिवर्तित और रिशेड्यूल

-

Motihari |दिलीप दुबे|

-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज तथा मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल रूट की दर्जनों ट्रेनें होगी प्रभावित।

-अलग-अलग तिथियों में मोतिहारी व रक्सौल रुट की दर्ज़न भर से अधिक ट्रेनें रहेगी रद्द।

मोतिहारी। गोरखपुर-पनियहवा रेलखंड अंतर्गत उनाउला से पिपराइच स्टेशन के बीच (8.45 किलोमीटर) रेल लाइन दोहरीकरण के कमीशनिंग (चालू) करने हेतु प्री एनआई एवं एनआई कार्य किया जाना तय हुआ है। इस विकास कार्य और रेल संरक्षा निरीक्षण के मद्देनजर रेलवे ने इस मार्ग से गुजरने वाली कई विशेष व नियमित ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द, मार्ग परिवर्तित और पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ब्लॉक से जुड़े विभिन्न कार्य 10 मई से शुरू होकर 8 जून 2026 तक अलग-अलग चरणों में चलेंगे, जिसमें 8 जून 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा अंतिम निरीक्षण किया जाएगा।

रद्द की गई ट्रेनें-


ब्लॉक अवधि के दौरान रेलखंड की कुछ ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से अलग-अलग तिथियों पर पूरी तरह रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं – कोलकाता स्पेशल 21 व 28 मई तथा 04 जून को, 05059 कोलकाता – लालकुआं 23 व 30 मई तथा 06 जून को, ट्रेन नंबर 04010 दिल्ली – सीतामढ़ी स्पेशल 28 मई और 04 जून को, 04009 सीतामढ़ी – दिल्ली स्पेशल 30 मई और 06 जून को, 09451 गांधीधाम – भागलपुर 29 मई और 05 जून को, 09452 भागलपुर – गांधीधाम 01 और 08 जून को, 05579 पूर्णिया कोर्ट – आनंद विहार 24 व 31 मई तथा 05 और 07 जून को, 05580 आनंद विहार – पूर्णिया कोर्ट 26 मई तथा 02, 07 और 09 जून को, 09041 उधना – जयनगर 30 मई और 06 जून को, 09042 जयनगर – उधना 01 और 08 जून को, 09045 उधना – जयनगर व 09047 उधना – झंझारपुर 31 मई और 07 जून को, 09046 जयनगर – उधना व 09048 झंझारपुर – उधना 01 और 08 जून को 05575 सहरसा – आनंद विहार 02 जून को, 05576 आनंद विहार – सहरसा 04 जून को रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें-


काम के दौरान प्रभावित होने वाले रूट के कारण कई प्रमुख मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, जिससे वे अपने मूल रूट के कुछ स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। 02 जून को राधिकापुर से खुलने वाली ट्रेन नंबर 14011 राधिकापुर – आनंद विहार तथा 07 जून को आनंद विहार से खुलने वाली 14012 आनंद विहार – राधिकापुर एक्सप्रेस अपने मौजूदा रूट मुजफ्फरपुर-मोतिहारी-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के बजाय मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं 21 मई को कटिहार से खुलने वाली 15705 कटिहार – दिल्ली तथा 02 एवं 05 जून को दिल्ली से खुलने वाली 15706 दिल्ली-कटिहार चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-पनियहवा-गोरखपुर कैंट के बजाय मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर कैंट मार्ग से चलेगी। ट्रेन नंबर 12211/12212 मुजफ्फरपुर – आनंद विहार – मुजफ्फरपुर – गरीब रथ एक्सप्रेस 29 मई, 05 जून और 20 मई, 03 जून को अपने नियमित रूट के बजाय मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर मार्ग से चलेंगी। ट्रेन नंबर 19037 बांद्रा – बरौनी अवध एक्सप्रेस) 20 मई से 06 जून तक यह ट्रेन गोरखपुर कैंट-पनियहवा-मुजफ्फरपुर के बजाय गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
डाइवर्जन अवधि के दौरान, जिन ट्रेनों को हाजीपुर के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है, उन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए अप और डाउन दोनों दिशाओं में हाजीपुर स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

पुनर्निर्धारित और नियंत्रित ट्रेनें-

कुछ ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशनों से देरी से रवाना (रिशेड्यूल) किया जाएगा या रास्ते में नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा। ट्रेन नंबर 22551 दरभंगा – जालंधर सिटी 23 और 30 मई को पूर्व मध्य रेलवे सिस्टम में 01 घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 15273 रक्सौल – आनंद विहार – सत्याग्रह एक्सप्रेस 21 मई तथा 06 व 08 जून को रक्सौल से क्रमश 140 मिनट और 120 मिनट की देरी से खुलेगी। वही 23 और 30 मई को ईसीआर सिस्टम में 80 मिनट नियंत्रित रहेगी। ट्रेन नंबर 15274 आनंद विहार – रक्सौल – सत्याग्रह एक्सप्रेस 20 व 24 मई तथा 01 और 02 जून को आनंद विहार से 03 घंटे और 120 मिनट तक रिशेड्यूल होकर चलेगी। जबकि 21 व 22 मई तथा 07 जून को लखनऊ डिवीजन में 95 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश

रेलवे प्रशासन ने सभी संबधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि ट्रेनों के निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और समय में बदलाव की सूचना नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, आईवीआरएस (139) और स्टेशनों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार प्रसारित की जा रही है। साथ ही, प्रभावित ट्रेनों के पंजीकृत यात्रियों को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजकर अग्रिम सूचना दी जा रही है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 या वेबसाइट पर ट्रेन की सही स्थिति अवश्य जांच लें।

Motihari | Many Trains Cancelled Diverted And Rescheduled Due To Rail Doubling Work On Gorakhpur Paniahwa Section

URL Slug : gorakhpur-paniahwa-rail-doubling-work-motihari-raxual-trains-cancelled-diverted-list

Several trains, Muzaffarpur-Motihari-Raxaul route, have been cancelled, diverted, or rescheduled due, doubling work, Gorakhpur-Paniahwa rail section,

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts