HomeBIHARबेतियानरकटियागंज में तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ, पहले दिन मिले...

नरकटियागंज में तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ, पहले दिन मिले 92 आवेदन ,26 अक्टूबर तक प्राप्त आवेदनों का होगा निष्पादन, बीडीओ

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखंड परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर -सरकार आपके द्वार शिविर की शुरुआत हुई। शिविर का उद्घाटन स्थानीय विधायक संजय कुमार पांडेय, बीडीओ सुरज कुमार सिंह और सीओ शमन प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के पश्चात विधायक ने अधिकारियों के साथ शिविर में लगे राजस्व, पेंशन, जीविका, मनरेगा, आवास योजना समेत विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया और प्रतिनियुक्त कर्मियों को आम लोगों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। बीडीओ सुरज कुमार सिंह ने बताया कि यह विशेष शिविर तीन दिनों तक चलेगा। इसमें केंद्र सरकार की 26 प्रमुख योजनाओं सहित राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है, साथ ही उनकी समस्या से संबंधित आवेदन भी ली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 92 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि शिविर में आए सभी आवेदनों का त्वरित व पारदर्शी निष्पादन 26 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।

दूसरी तरफ, प्रखंड क्षेत्र की शिकारपुर, कुंडिलपुर, केसरिया और कुकुरा में जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसका प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया। इन चारों पंचायतों में लगभग 152 नए आवेदन जमा हुए, जिनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया है। इस चारो पंचायत से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत एक महीने पूर्व से अब तक पोर्टल पर कुल 441 आवेदन दर्ज किए गए थे, जिनमें से अधिकांश का निष्पादन किया जा चुका है। जनाकारी के अनुसार केसरिया पंचायत से कुल 122 आवेदनों में से 115 निष्पादित और 6 लंबित पाया गया है। इसी तरह शिकारपूर 96 आवेदन प्राप्त थे यहां सभी आवेदनों का पूर्ण निष्पादन कर दिया गया है। वही कुकुरा पंचायत से 121 मामलों में से 118 निष्पादित, 3 लंबित। और कुंडिलपुर पंचायत से 102 आवेदनों में से 99 निष्पादित, 2 प्रक्रियाधीन है। बीडीओ ने कहा की पूर्व से प्राप्त एवं शिविर में प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। मौके पर राजस्व अधिकारी अशोक कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रूपेश कुमार, सँख्यानकी पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा समेत प्रखंड व अंचल के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular