HomeUncategorizedमोतिहारी : गांधी चौक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक...

मोतिहारी : गांधी चौक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार, हाइटेक मशीन से खुली पोल

देश वाणी। अमृता वर्मा

पुलिस को देखकर भाग रहे संतपुर निवासी मुस्कान और धीरज की घेराबंदी कर की गयी गिरफ्तारी, चोरी की बाइक ज़ब्त।

चालान मशीन से खुली पोल; आरोपितों ने पुलिस से बचने के लिए असली नंबर प्लेट बदलकर लगा रखी थी फर्जी नंबर प्लेट

कोटवा के भोपतपुर निवासी शंभू साह की निकली बाइक, ग्रामीण इलाकों में औने-पौने दामों में चोरी के वाहन बेचता था गिरोह

मोतिहारी। नगर थाने की पुलिस ने गांधी चौक के समीप वाहन जाँच के दौरान बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संतपुर निवासी मुस्कान कुमार और धीरज कुमार के रूप में हुई है।
नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि मंगलवार की देर रात पुलिस टीम के साथ गांधी चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मधुबन छावनी की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर वे घबरा गए और गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर धर दबोचा। पूछताछ के दौरान जब युवकों से गाड़ी के कागजात माँगे गए, तो वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने जब बाइक पर अंकित नंबर को हैंड हेल्ड डिवाइस (एचएचडी) चालान मशीन में डालकर सर्च किया, तो वह नंबर किसी दूसरी गाड़ी का निकला। कड़ाई से जाँच करने पर पता चला कि उक्त बाइक का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 05एई-2996 है और इसके मालिक कोटवा थाना क्षेत्र के भोपतपुर निवासी शंभू साह हैं। आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की गाड़ियों का नंबर प्लेट बदल देते थे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें और बाद में उन्हें ग्रामीण इलाकों में कम दामों में बेच देते थे।

Two Criminals Arrested With Stolen Motorcycle Using Fake Number Plate In Motihari Gandhi Chowk

URL Slug : motihari-town-police-arrested-two-bike-thieves-fake-number-plate-gandhi-chowk

Tagline : Motihari police exposed a bike theft gang at Gandhi Chowk, arresting two individuals with a motorcycle using a fake number plate.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular