देश वाणी। अनिल कुमार।
छापेमारी के दौरान 17 लाख 87 हजार 100 नेपाली तथा 13 लाख 4 हजार 150 भारतीय रुपये किए गए जब्त।
नोटों की अवैध खेप के साथ मो. साहेब और रत्न कुमार को हिरासत में लेकर पुलिस टीम कर रही कड़ी पूछताछ।
रक्सौल। स्थानीय पुलिस एवं एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली एवं भारतीय रुपये बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि प्राप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नकद एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जायी जा रही है। सूचना के आधार पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल गाँव तथा रक्सौल स्थित सब्जी बाजार में अजहर बाबू के पुत्र साहेब की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 17,87,100 नेपाली रुपये तथा 13,04,150 भारतीय रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में सिरिसिया निवासी मो. साहेब (पिता- अनवार) तथा कोड़िहार कॉलेज रोड निवासी रत्न कुमार (पिता- राधेश्याम प्रसाद) को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। छापेमारी अभियान में पटना डीएसपी राजीव कुमार लाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद और हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।Motihari | Raxaul | Huge Amount Of Indian And Nepali Currency Recovered In Raxaul Two Detained For Questioning
URL Slug : east-champaran-raxaul-police-stf-raid-indian-nepali-currency-recovered-two-arrested
Tagline : In a major joint operation, Raxaul police and STF, recovered 17.87 lakh Nepali, and 13.04 lakh Indian rupees, detaining two persons,












