spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारपूर्वी चंपारण के गांधी मैदान में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित

पूर्वी चंपारण के गांधी मैदान में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित

-

 SHABD,गाँधी मैदान, May 11,

11 मई, गाँधी मैदान (पूर्वी चंपारण, बिहार) : पूर्वी चंपारण के प्रमुख सार्वजनिक स्थल गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की गई। मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले नागरिकों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

गांधी मैदान में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं, सामाजिक कार्यक्रमों तथा आम लोगों की लगातार बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यह पुलिस चौकी दीर्घकालिक सुरक्षा योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।

इस चौकी के माध्यम से गांधी मैदान के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही मैदान परिसर में सीसीटीवी कैमरे और केंद्रीकृत उद्घोषणा प्रणाली भी स्थापित की जाएगी, जिससे चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी।

सीसीटीवी कैमरों की सहायता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी, जबकि उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से आपातकालीन सूचनाएं, भीड़ नियंत्रण संबंधी निर्देश तथा जनहित से जुड़ी सूचनाएं तुरंत प्रसारित की जाएंगी।

पुलिस चौकी पर स्थायी रूप से पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जो नियमित गश्त, गेट प्रबंधन और आम नागरिकों की सहायता के लिए हर समय उपलब्ध रहेगा। इससे कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

इस अवसर पर पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि गांधी मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। मैदान के चारों ओर कई प्रवेश द्वार होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक था। उन्होंने बताया कि आज से ही यहां पुलिस बल की तैनाती शुरू कर दी गई है और लोग अपनी समस्याएं सीधे चौकी पर आकर बता सकेंगे।

वहीं, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए यह पुलिस चौकी स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि यहां 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि सुबह और शाम मैदान में आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

इस स्टोरी फोल्डर में : 

बाइट:

सौरभ जोरवाल

जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण

बाइट:

स्वर्ण प्रभात

पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण

Permanent Police post set up at Gandhi Maidan East Champaran.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts