spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी के अरेराज में सक्रिय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुजफ्फरपुर की...

मोतिहारी के अरेराज में सक्रिय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुजफ्फरपुर की तीन महिलाएं गिरफ्तार

-

Motihari| विवेक शर्मा|

अरेराज। थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त मारकंडे चौक पर पुलिस ने सक्रिय एक शातिर महिला चोर गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। थाना प्रभारी प्रत्याशा कुमारी के नेतृत्व में की गयी इस योजनाबद्ध कार्रवाई में पुलिस ने तीन महिलाओं को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के आभूषण, मोबाइल फोन और नकद बरामद की गयी है।

अरेराज पुलिस को सूचना मिली थी कि मारकंडे चौक पर कुछ महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर राहगीरों के गले से चेन और अन्य कीमती सामान उड़ा रही हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने एक विशेष टीम का गठन किया। सादे लिबास में तैनात पुलिसकर्मियों ने जब भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों को देखा, तो घेराबंदी कर तीनों महिलाओं को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से सोने जैसे दिखने वाले आभूषण (नथिया, अंगूठी, टॉप्स), एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और 8,310 रुपये नकद बरामद हुए।

पकड़ी गई महिलाओं की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र निवासी प्रीति देवी, मीना देवी और रेखा देवी के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह संगठित तरीके से विभिन्न शहरों और बाजारों में घूम-घूमकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। छापेमारी दल में थाना के पुलिस अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क को खंगालने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Motihari | A gang of women thieves operating in Areraj, was busted; three women from Muzaffarpur were arrested.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts