HomeBIHARमोतिहारीअपराधियों पर नकेल कसने के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस, कई चौक-चौराहों...

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस, कई चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच

रक्सौल।अनिल कुमार। शहर में पुलिस ने अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने ब्लॉक रोड, बाटा चौक सहित कई स्थानों पर वाहन चालकों को रोककर उनके कागजातों की जांच की। अभियान के दौरान बिना वैध कागजात के वाहन परिचालन करने वालों पर विशेष नजर रखी गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों और वाहनों की भी जांच-पड़ताल की गई। अचानक चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि शहर में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि अपराध नियंत्रण को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में निगरानी और वाहन जांच की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

फोटो -अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस, कई चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular