HomeBIHARबेतियाआयुक्त के आदेश पर अंजु कुमारी बनीं आंगनबाड़ी केंद्र 225 की सेविका

आयुक्त के आदेश पर अंजु कुमारी बनीं आंगनबाड़ी केंद्र 225 की सेविका

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। बसवरिया पराउटोला पंचायत के वार्ड तीन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 225 में सेविका पद को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त के आदेश के बाद विभाग ने अंजु कुमारी का सेविका पद पर चयन किया है। सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिला पर्यवेक्षक शिल्पा सिंह ने उन्हें चयन पत्र सौंपा।

बताया गया कि केंद्र में सेविका पद पर पूर्व में हुआ चयन रद्द कर दिया गया था। इसके बाद मामला तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त के समक्ष पहुंचा, जहां सुनवाई चल रही थी। आदेश के बाद विभाग ने अंजु कुमारी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर चयन पत्र जारी किया।

अंजु कुमारी ने कहा कि वह विभागीय निर्देशों के अनुसार केंद्र का संचालन करते हुए बच्चों और लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगी। मौके पर प्रधान सहायक पप्पू शर्मा, शशिरंजन तिवारी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular