HomeBIHARमोतिहारीशिक्षक हत्याकांड ने पकड़ा तूल,राजद का शिष्टमंडल पीड़ित परिवार से मिला,तेजस्वी ने...

शिक्षक हत्याकांड ने पकड़ा तूल,राजद का शिष्टमंडल पीड़ित परिवार से मिला,तेजस्वी ने वीडियो कॉल से की बात

मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित सिसवा शाहबाज टोला निवासी शिक्षक शमशाद आलम हत्याकांड का मामला अब तुल पकड़ने लगा है। रविवार को राजद का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मनोज यादव के नेतृत्व में मृत शिक्षक शमशाद आलम के घर पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

साथ हीं घटना के बारे में जानकारी ली।वहीं राजद नेताओं ने पीड़ित के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया।

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के अलावा पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक डॉ. शमीम अहमद,पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव और संजय निराला समेत कई राजद नेता शामिल थे।राजद शिष्टमंडल में गए नेताओं ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की।राजद नेताओं ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और अनुकंपा का लाभ देने की मांग सरकार से की।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान राजद नेताओं ने मृतक के पिता मो. रफीस की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत भी करायी।तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार को ढ़ाढ़स बंधाया और उनके न्याय की लड़ाई में हरसंभव मदद करने का विश्वास दिलाया।साथ हीं इस मामले को लेकर खुद डीजीपी से मिलने और एसपी से बातचीत करने की बात भी तेजस्वी यादव ने मृत शिक्षक के पिता को कही।नेता प्रतिपक्ष से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत होने के बाद मृत शिक्षक शमशाद आलम के पिता मो.रफीस ने कहा कि तेजस्वी यादव से मोबाइल से बात हुई है।अब मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा।क्योंकि राजद नेताओं ने इस जघन्य हत्याकांड के मामले में न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने की बात कही है।

इस मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मनोज यादव ने पीड़ित परिवार के न्याय की लड़ाई को लड़ने की बात कही।वहीं पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि शिक्षक शमशाद आलम हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।पुलिस प्रशासन स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा दिलाए।मो.शमीम अहमद ने इस मामले में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की।उन्होंने कहा कि अगर जल्द-से-जल्द फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है।तो राजद आंदोलन करेगी।

राजद के शिष्टमंडल के शमशाद आलम के घर पर पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उनके शुभचिंतक मौजूद रहे।वहीं शिष्टमंडल के साथ राजद नेता जजाती यादव, सीताराम यादव, महेंद्र यादव, प्रधान महासचिव प्रकाश कुमार तिवारी, लखिंद्र यादव, कैलाश ठाकुर, रविन्द्र यादव समेत अन्य कई पार्टी नेता भी मृत शिक्षक के घर पहुंचे थे।

बतादें कि 17 सितंबर को बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा शाहबाज टोला के रहने वाले सरकारी शिक्षक मो. शमशाद आलम का शव नदी किनारे से बरामद हुआ था।मृतक के परिजनों ने पूर्व प्रमुख एवं उसके साथियों द्वारा शिक्षक का अपहरण करने के बाद पीट पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया।जिस संबंध में पीड़ित परिजन ने थाना में आवेदन देकर कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रमुख मो.चमन समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वहीं कई अन्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular