Homeबिहारमोतिहारीपूर्वी चंपारण : भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत,...

पूर्वी चंपारण : भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान

-

देश वाणी। अमृता वर्मा।

कुंडवा चैनपुर के बड़हरवा फतेह महमद गांव में देर रात किराना दुकान में लगी आग।

मासूम भाई-बहन और एक कर्मचारी की जिंदा जलने से हुई दर्दनाक मौत।

मोतिहारी/कुंडवा चैनपुर। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा फतेह महमद गांव में शुक्रवार की रात एक किराना दुकान में लगी भीषण आग ने तीन जिंदगियां लील लीं। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बालक, एक बालिका और एक दुकान कर्मी की झुलसकर मौत हो गयी। वहीं, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे गृहस्वामी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार साह के मकान के निचले हिस्से में किराना दुकान थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता था। रात करीब 11 बजे दुकान में अचानक आग लग गयी। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में राजकुमार साह का पुत्र रुद्र कुमार, पुत्री सृष्टि कुमारी और स्टाफ प्रिंस कुमार की जलकर मौके पर ही मौत हो गयी। आग की लपटों से घिरे राजकुमार साह ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वे बेहोश और गंभीर रूप से चोटिल हो गये। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया।

घटना की सूचना पर अग्निशमन दस्ता देर से पहुँचा। हालांकि टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि पड़ोस की एक अन्य किराना दुकान भी इसकी चपेट में आ गयी। जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Motihari | Three people, including two children, died in a massive fire at Kundwa Chainpur, Dhaka; the homeowner saved his life by jumping from the roof.

Related articles

Bihar

Latest posts