spot_img
Tuesday, May 12, 2026
Homeबिहारबेतियाहाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की...

हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता

-

Bettiah | अनिल कुमार शर्मा|

पीड़ित किसानों ने कृषि विभाग से निष्पक्ष जांच और मुआवजे की गुहार लगायी।

कृषि विभाग ने फसल का सैंपल जांच के लिए मुख्यालय भेजा, कार्रवाई का भरोसा।

मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र की परसा पंचायत के वार्ड संख्या 5 में हाइब्रिड मक्का की फसल किसानों के लिए चिंता का कारण बन गयी है। किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर लगाई गयी मक्का की फसल में बालियां तो निकलीं, लेकिन उनमें दाना नहीं आने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है। इससे प्रभावित किसानों में निराशा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय किसान चंद्रदेव सिंह ने बताया कि करीब चार माह पूर्व उन्होंने किसान भवन मझौलिया से ‘एडवेंटा एफ-1 हाइब्रिड बेबी कॉर्न पीएसी-321’ मक्का बीज खरीदा था। इसके बाद लगभग 10 एकड़ भूमि में मक्का की खेती की गयी। फसल तैयार होने पर पौधों में दो से तीन बालियां तो आयीं, लेकिन उनमें दाने नहीं लगे। परिणामस्वरूप पूरी फसल लगभग बेकार हो गयी है। किसानों का कहना है कि खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च किया गया था। अब फसल खराब होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। किसान चंद्रदेव सिंह, सहाबुद्दीन मियां, काशी ठाकुर, सुमा साह सहित अन्य किसानों ने कृषि विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इस संबंध में किसान समन्वयक राजा राम प्रसाद ने बताया कि प्रभावित फसल का सैंपल लेकर जांच के लिए जिला कार्यालय भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबुलैश अनवर ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा रिपोर्ट प्राप्त होते ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Bettiah | Madhopur| Hybrid maize crop yields grainless crop, raising concerns among Parsa farmers.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts