spot_img
Tuesday, May 12, 2026
HomeBreakingमोतिहारी : छोटा बरियारपुर में समारोह से लौट रहे लोगों को तेज...

मोतिहारी : छोटा बरियारपुर में समारोह से लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, महिला की मौत, शिक्षक सहित तीन घायल

-

Motihari| दिलीप दुबे|

छतौनी थाना क्षेत्र के रामाकास्ट मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन लोगों को कुचला।

हादसे में महिला सम्मी सिंह की मौत, निजी स्कूल के शिक्षक मनीष कुमार की हालत गंभीर।

मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर, रामाकास्ट मोड़ के पास शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने करीब आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक निजी स्कूल के शिक्षक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में साईं साइनर स्कूल के शिक्षक मनीष कुमार की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है।

मृतक महिला की पहचान मोतिहारी चीनी मिल के सेवानिवृत्त केन सुपरवाइजर सुखदेव सिंह की पतोहू सम्मी सिंह के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह के पुत्र आमोद सिंह, जो अयोध्या में एक कॉर्पोरेट कंपनी में कार्यरत हैं, अपनी पत्नी सम्मी सिंह और दो बच्चों के साथ एक सप्ताह पूर्व ही अपने पैतृक निवास आये थे। शनिवार रात परिवार के सदस्य साईं साइनर स्कूल में आयोजित एक रिसेप्शन समारोह से लौट रहे थे, तभी काल बनी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की अपील की है ताकि दोषी कार चालक की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रामाकास्ट मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इंजीनियर्स क्वार्टर के इंजीनियर दीपक राज रौशन ने प्रशासन से सड़क की दोनों ओर रबर ब्रेकर लगाने की मांग की है ताकि वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लग सके।

Motihari| A speeding vehicle ran over people returning from a function in Chhota Bariyarpur, killing a woman and injuring three others, including a teacher.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts