HomeBIHAR'सिस्टम' फेल तो युवाओं ने उठाया बीड़ा: कोचिंग छात्रों और सोशल मीडिया...

‘सिस्टम’ फेल तो युवाओं ने उठाया बीड़ा: कोचिंग छात्रों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के श्रमदान से संवरा रामगढ़वा पार्क

‘सिस्टम’ फेल तो युवाओं ने उठाया बीड़ा: कोचिंग छात्रों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के श्रमदान से संवरा रामगढ़वा पार्क


आवान मेराज/ देशवाणी 
रामगढ़वा: रामगढ़वा थाना के समीप स्थित रामगढ़वा पार्क की बदहाली और लंबे समय से वहां जमे कचरे व बड़ी-बड़ी घासों को साफ करने के लिए आखिरकार स्थानीय युवाओं, छात्र-छात्राओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने खुद कमान संभाल ली है। रविवार के दिन क्षेत्र के नौजवान बच्चों, जेन जी के युवाओं, सोशल मीडिया क्रिएटर्स और विशेष रूप से शामिल शिवम गुप्ता, गोलू कुमार, गुलशन कुमार व संजय कुमार के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों के छात्रों ने पार्क में पहुंचकर इसकी विशेष साफ-सफाई की। काफी समय से पार्क की सुध न लिए जाने के कारण वहां गंदगी का अंबार लग गया था, जिसे देखकर युवाओं ने खुद ही पहल करने का निर्णय लिया। इस मुहिम को व्यापक बनाने के लिए सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को जोड़ा, जिसके बाद बड़ी संख्या में युवा और आस-पास के कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इस महाअभियान में पूरी ऊर्जा के साथ शामिल हुए। युवाओं का कहना है कि जो काम स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को करना चाहिए था, वह सराहनीय बीड़ा अब पढ़ाई करने वाले इन जागरूक बच्चों और डिजिटल क्रिएटर्स ने मिलकर उठाया है।
रविवार सुबह से ही युवाओं, क्रिएटर्स और शिवम गुप्ता, गोलू कुमार, गुलशन कुमार, संजय कुमार, सोनू आलम सहित सभी छात्रों की टोली ने मिलकर पार्क के कोने-कोने से कचरा हटाया, झाड़ियों और अनावश्यक घासों की कटाई की तथा पार्क को एक स्वच्छ रूप दिया। युवाओं की इस सकारात्मक, डिजिटल रूप से प्रेरित और प्रेरणादायक पहल की पूरे इलाके में जमकर चर्चा हो रही है, और स्थानीय लोगों ने भी बच्चों व क्रिएटर्स के इस जज्बे की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular