HomeUncategorizedमोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से लटका मिला मुजफ्फरपुर...

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से लटका मिला मुजफ्फरपुर की छात्रा का शव

देश वाणी। संवाददाता।

मोतिहारी। मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गयी। शुरुआती जाँच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश में जुट गयी है। मृतका रीमी कुमारी थर्ड इयर के फिफ्थ सेमेस्टर की छात्रा थी, जो मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी।

बताया जाता है कि रीमी हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह बुधवार को बेतिया परीक्षा देने गयी थी। वहाँ से लौटने के बाद वह अपने कमरे में गयी। गुरुवार की सुबह अन्य छात्राओं ने उसे देखा भी था, लेकिन दोपहर में उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। सहेलियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। अनहोनी की आशंका होने पर छात्राओं ने इसकी सूचना प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार को दी। कॉलेज प्रबंधन की मौजूदगी में रीमी के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो उसका शव फंदे से लटकता पाया गया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे से छात्रा का एक मोबाइल मिला है, जिसे फॉर्मेट मारा गया है। इस वजह से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गयी है, जिनके आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Motihari | Engineering College Student Found Dead Inside Girls Hostel Room, Formatted Mobile Found

URL Slug : motihari-bihar-mufassil-engineering-college-girls-hostel-student-suicide-muzaffarpur-girl-mobile-formatted

Tagline : A third-year engineering student from Muzaffarpur was found hanging in her hostel room in Motihari, while her phone was found completely formatted.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular