spot_img
Monday, July 6, 2026
Homeबिहारमोतिहारीडबलिंग गिरोह ने महिला को कागज का बंडल थमाकर उड़ाये 22.7 हजार...

डबलिंग गिरोह ने महिला को कागज का बंडल थमाकर उड़ाये 22.7 हजार रुपये, एक को लोगों ने दबोचा

-

Motihari | शिवेश झा|

सुगौली मुख्य बाजार स्थित एसबीआई शाखा में रुपये जमा करने आयी गोड़ीगांवा की शीतला देवी बनीं ठगी का शिकार।

शोर सुनकर दौड़े स्थानीय बाजारवासियों ने खदेड़कर गिरोह के एक सदस्य को दबोचा, दो अन्य साथी फरार।

सुगौली। मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में रुपया जमा करने जा रही एक महिला से नोट डबलिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हुए गिरोह के एक सदस्य को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। वहीं इस बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए गिरोह के दो अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। स्थानीय पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुगौली थाना क्षेत्र के गोड़ीगांवा निवासी शीतला देवी सुगौली बाजार शाखा में 22 हजार 700 रुपये जमा करने जा रही थीं। इसी बीच बैंक परिसर के समीप नोट डबलिंग गिरोह के सदस्यों ने महिला को झाँसे में ले लिया और उसे नोटों के आकार का कागज का बंडल थमाकर उसके असली रुपये उड़ा लिए। महिला को जैसे ही ठगी का अहसास हुआ, उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने ठगों को खदेड़ना शुरू किया, जिसमें गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया जबकि दो अन्य भाग निकले। सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर नियम संगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Motihari Fraudster Of Note Doubling Gang Caught By Public While Cheating Woman Inside Bank In Sugauli

URL Slug : motihari-sugauli-sbi-bank-note-doubling-gang-member-arrested-cheating-woman

Tagline : Locals caught a member of a note-doubling fraud gang while he was cheating a woman of over 22,000 rupees in Sugauli.

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts