spot_img
Monday, July 6, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी ; गायघाट चौक पर मक्के की बाल छील रहे मजदूरों पर...

मोतिहारी ; गायघाट चौक पर मक्के की बाल छील रहे मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम

-

Motihari| आशा कुमारी|

घटुली निवासी मजदूर महेंद्र महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत, पड़ोसी प्रभु महतो गंभीर रूप से जख्मी, मोतिहारी रेफर।

 जर्जर पेड़ों को हटाने व मुआवजे की माँग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने अरेराज-मोतिहारी स्टेट हाईवे को किया जाम।

 पास के सर्विसिंग सेंटर पर खड़ी कार क्षतिग्रस्त, कार मालिक व तीन महिला मजदूर हादसे में बाल-बाल बचे; पुलिस मुस्तैद।

मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक के पास गुरुवार को पेड़ की विशाल डाल गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, गायघाट चौक के समीप किसान फुलेना सिंह के दरवाजे पर मजदूर मक्का की बाल छील रहे थे। इसी दौरान पास स्थित बरगद के पेड़ की एक भारी-भरकम डाल अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर गिर गयी।

हादसे में गायघाट घटुली निवासी महेंद्र महतो (50 वर्ष) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, उनका पड़ोसी प्रभु महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया है।

हैरानी की बात यह है कि यह घटना बिना किसी आँधी या तेज हवा के हुई। डाल गिरने से पास के एक सर्विसिंग सेंटर पर खड़ी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि, कार मालिक मुकेश सिंह, सर्विसिंग कर रहे युवक और वहाँ मौजूद तीन महिला मजदूर इस हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुँची।

इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किनारे लगे पुराने और जर्जर पेड़ों को हटाने की माँग को लेकर अरेराज-मोतिहारी स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। स्थानीय मुखिया बबिता कुमारी ने मृतक और जख्मी मजदूर के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की माँग प्रशासन से की है।

Motihari | Worker Died And Another Seriously Injured After Baniyan Tree Branch Fell In Harsidhi, Highway Blocked.

Related articles

Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts