spot_img
Monday, July 6, 2026
Homeबिहारमोतिहारीडीएलएड में नामांकन के नाम पर तकनीकी शाखा के दारोगा से साढ़े...

डीएलएड में नामांकन के नाम पर तकनीकी शाखा के दारोगा से साढ़े तीन लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

-

Motihari | अमृता वर्मा |

मोतिहारी जिला पुलिस की तकनीकी शाखा में कार्यरत दारोगा नीतीश कुमार बने साइबर अपराधियों के शिकार।

पत्नी व भाभी समेत 4 रिश्तेदारों के नाम पर 15 बार में ट्रांसफर कराए 3.53 लाख रुपये, परीक्षा के बाद नहीं दिया सर्टिफिकेट।

मोतिहारी। आम लोगों की कौन कहे, शातिर साइबर अपराधी अब पुलिस अधिकारियों को भी अपना निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है, जहाँ जिला पुलिस की तकनीकी शाखा (टेक्निकल सेल) में पदस्थापित दारोगा नीतीश कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं।

साइबर बदमाशों ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) में नामांकन कराने के नाम पर उनसे 3.53 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित दारोगा मूल रूप से नालंदा जिले के हरनौत थाना अंतर्गत गोनावां गाँव के निवासी हैं। उन्होंने इस संबंध में साइबर थाने में लिखित शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

दर्ज प्राथमिकी में दारोगा नीतीश कुमार ने बताया कि एक अज्ञात महिला ने उनके मोबाइल पर कॉल किया और खुद का नाम वंदना शर्मा बताते हुए झारखंड के धनबाद (जैन मंदिर, झरिया अमतल) का निवासी बताया। महिला ने उन्हें झांसे में लेकर डीएलएड में कम खर्च में नामांकन कराने का प्रलोभन दिया।

महिला की बातों में आकर दारोगा ने अपनी पत्नी, भाभी समेत चार अन्य रिश्तेदारों के नामांकन के लिए बातचीत की। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग 15 किस्तों में कुल 3 लाख 53 हजार 500 रुपये पे-फोन के माध्यम से महिला द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर दिए।

पैसे लेने के बाद उक्त महिला ने उनकी पत्नी, भाभी व अन्य रिश्तेदारों को डीएलएड की परीक्षा भी दिलवायी, लेकिन परीक्षा संपन्न होने के बाद लंबे समय तक सर्टिफिकेट नहीं दिया।

जब दारोगा ने इस संबंध में कड़ाई से जांच-पड़ताल शुरू की, तो महिला ने बताया कि उनका परीक्षा फॉर्म कैंसिल हो गया था, इस वजह से सर्टिफिकेट नहीं मिल सकता। दारोगा द्वारा पैसे वापस मांगने पर वह टालमटोल करने लगी और बाद में उनका नंबर ब्लॉक कर दिया।

महिला के पति से संपर्क करने पर उसने भी अगले महीने पैसे लौटाने का झूठा दिलासा दिया, जिससे स्पष्ट हो गया कि वे साइबर ठगी के जाल में फंस चुके हैं। साइबर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजीव सिन्हा ने बताया कि पीड़ित दारोगा के आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर मोबाइल नंबर और बैंक खाते के विवरण के सहारे मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी गयी है।

Motihari | Cyber Fraud With Sub Inspector Posted In Technical Cell Of Motihari Thugged Three Lakh For D El Ed Admission.

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts