spot_img
Monday, June 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन जलजमाव से हाल बेहाल...

रक्सौल में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन जलजमाव से हाल बेहाल — नगर परिषद के दावे फेल!

-

Motihari Latest News|NepalBoarder|Raxaul|अनिल कुमार|

सोमवार सुबह से रक्सौल और आसपास के भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में हो रही लगातार तेज बारिश ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर नगर परिषद क्षेत्र में हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गयी है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

कई प्रमुख इलाकों में पानी भरा
भारत-नेपाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, सब्जी बाजार, मछली बाजार, पोस्ट ऑफिस रोड, अनुमंडल कार्यालय और डंकन अस्पताल परिसर तक जलमग्न हो गए हैं। अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से मरीजों और अस्पताल स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर परिषद के दावे निकले खोखले
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद ने मानसून से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे कि इस बार नालों की उड़ाही समय से की जाएगी और जलजमाव नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन बारिश शुरू होते ही नगर परिषद का ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया और शहर पानी-पानी हो गया।

स्वच्छ रक्सौल संगठन ने जताई नाराजगी
स्वच्छ रक्सौल संगठन के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने नगर परिषद की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता को हर साल यही परेशानी झेलनी पड़ती है। यदि समय रहते नालों की सफाई युद्धस्तर पर नहीं कराई गई, तो आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

जनता परेशान, राहत की मांग
जलजमाव के कारण दुकानदारों, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी कठिनाई हो रही है। लोग नगर प्रशासन से तत्काल राहत उपाय और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

फोटो कैप्शन: झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ रक्सौल — नगर परिषद के दावे हुए फेल, जनजीवन अस्त-व्यस्त।

Motihari |Raxaul| Heavy Rain Brings Relief from Heat, But Raxaul Submerged — Municipal Council’s Claims Fail, Public Life Disrupted

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts