पवन कुमार /देशवाणी
नरकटियागंज : नरकटियागंज के रोटरी क्लब ने नये सत्र 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से वर्मा प्रसाद को अध्यक्ष व प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को सचिव, रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष अंबुज श्रीवास्तव व सचिव सत्या पाण्डेय को मनोनीत किया गया है। उपर्युक्त जानकारी रोटरी जोन 10 के क्षेत्रीय निदेशक प्रो एनडी ओझा ने रोटरी कार्यालय में रविवार की सम्पन्न बैठक में दी। प्रो एनडी ओझा बताया कि रोटरी इंटरनेशनल के नियमानुसार रोटरी क्लब के पदाधिकारियों का कार्यकाल प्रत्येक वर्ष 01जुलाई से 30 जुन के लिए होता है। जिसके अनुसार वर्मा प्रसाद और उनके कार्यकारणी में उपाध्यक्ष ई. उमेश जायसवाल, सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, उपसचिव कुणाल राय, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पीपीएच संयोजक डॉ अवध किशोर सिंह, पीपीएच सह संयोजक डॉ बीके चौहान, कार्यक्रम निर्माण निदेशक अवध किशोर सिन्हा, सदस्यता निदेशक शौखलाल जायसवाल,
फाउंडेशन निदेशक ई. उमेश जायसवाल, मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, शैक्षिक गतिविधि निदेशक कृष्ण कुमार पाठक को 19 जुलाई को होने वाले पदस्थापना दिवस के अवसर पर पीडीजी विपिन चचान पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। वर्तमान अध्यक्ष डॉ बीके चौहान एक वर्षीय कार्यकाल रोटेरियन और रोटरेक्ट को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। नये अध्यक्ष के कार्यकाल में सम्पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस बैठक में वर्तमान सचिव मणिभूषण श्रीवास्तव, डॉ फैसल सिद्दीकी, रोटरेक्ट क्लब के वर्तमान अध्यक्ष अभिषेक कुमार, सचिव मो. काजिम, निशांत कुमार, सुमित कुमार गुप्ता के अतिरिक सभी रोटेरियन और रोटरेक्ट उपस्थित रहे।












