HomeUncategorizedहरसिद्धि में एचपीसीएल (एलपीजी) प्लांट का सांसद राधामोहन सिंह ने किया अवलोकन,...

हरसिद्धि में एचपीसीएल (एलपीजी) प्लांट का सांसद राधामोहन सिंह ने किया अवलोकन, कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मे तेल एवं गैस क्षेत्र में हुआ है व्यापक सुधार

आशा कुमारी/देशवाणी 
मोतिहारी।
पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि स्थित एचपीसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का अवलोकन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘प्रगति पथ यात्रा’ के तहत संपन्न हुआ। अवलोकन के दौरान सांसद राधामोहन सिंह ने प्लांट की कार्यप्रणाली, तकनीकी सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यह अत्याधुनिक प्लांट प्रतिदिन लगभग 40,000 से 50,000 एलपीजी सिलेंडरों को रिफिल करने की क्षमता रखता है। इस प्लांट से हरसिद्धि सहित पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, गोपालगंज, सिवान और सीतामढ़ी जिलों में रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के तेल एवं गैस क्षेत्र में व्यापक सुधार हुए हैं। गैस पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार, एलपीजी कनेक्शन की पहुंच बढ़ाना, निजी निवेश को प्रोत्साहन और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं रही हैं। इन पहलों के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर और आधुनिक ऊर्जा अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने ग्रामीण और गरीब परिवारों तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाकर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं ने भी प्लांट की उपयोगिता और क्षेत्रीय विकास में इसकी भूमिका की सराहना की। इस मौके पर भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा, राजकिशोर सिंह, ई. कुंदन पासवान, मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह चौहान, झुना कुशवाहा, महामंत्री राहुल तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular