Homeबिहारमोतिहारीवीरगंज बॉर्डर पर कजाकिस्तान की महिला व उसका नाबालिग बेटा हिरासत में

वीरगंज बॉर्डर पर कजाकिस्तान की महिला व उसका नाबालिग बेटा हिरासत में

-

Motihari | अनिल कुमार| 

रक्सौल । भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वीरगंज के प्रमुख प्रवेश द्वार शंकराचार्य गेट पर नेपाल पुलिस ने रविवार को एक विदेशी महिला और उसके नाबालिग पुत्र को हिरासत में ले लिया। दोनों भारत के रक्सौल क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कजाकिस्तान की 28 वर्षीय नागरिक एसेल किडिमोल्डा अपने नाबालिग बेटे के साथ रक्सौल स्थित मैत्री पुल के रास्ते नेपाल जा रही थीं। इसी दौरान वीरगंज के शंकराचार्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उनके यात्रा दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि महिला का वीजा निर्धारित अवधि से पहले ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी। दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने के बाद नेपाल पुलिस ने दोनों को तत्काल नियंत्रण में ले लिया।

इस संबंध में पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एवं पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) हरिबहादुर बस्नेत ने बताया कि वीजा अवधि समाप्त होने के कारण यह कार्रवाई की गयी। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई के लिए दोनों को रविवार को ही वीरगंज स्थित अध्यागमन कार्यालय को सौंप दिया गया है। अध्यागमन कार्यालय अब महिला के यात्रा दस्तावेजों, वीजा स्थिति तथा नेपाल में प्रवेश के उद्देश्य की गहन जांच कर आगे की कार्रवाई करेगा।

Motihari | Raxaul: Kazakh woman and her minor son detained at Birganj border for visa violation

Slug URL

motihari kazakh-woman-and-minor-son-detained-birganj-border-near-raxaul

Tag Line

Motihari updates, Raxaul News, Indo Nepal Border Detained, Birganj Immigration Office, Kazakh National Arrest, DSP Hari Bahadur Basnet, 

Related articles

Bihar

Latest posts