spot_img
Sunday, June 14, 2026
Homeबिहारबेतियाअनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी की समीक्षा बैठक सम्पन्न

-

लम्बित काण्ड निष्पादन-शराब मामला में नियमित छापामारी का निर्देश

पवन कुमार/देशवाणी 

नरकटियागंज : बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना परिसर में एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक किया। रविवार को सम्पन्न उपर्युक्त बैठक में जयप्रकाश सिंह ने लम्बित काण्ड के यथाशीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने इस क्रम में पुलिस पदाधिकारियों के पास लम्बित मामलों का अवलोकन किया। कुछ मामला में अनुसंधानक को चेतावनी देते हुए यथाशीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में शिकारपुर थाना के सभी पदाधिकारी की समीक्षा बैठक की गई। जिसका मुख्या उद्देश्य लम्बित मामला का यथाशीघ्र निपटारा कर कार्य में गति लाना है। उन्होंने विशेष रुप से अपहरण, हत्या, गुमशुदगी और दहेज सम्बंधीत लम्बित मामला का अतिशीघ्र निष्पादन करने को निदेशित किया। इसके अतिरिक्त, शराब के मामला में एक योजनाबद्ध ढंग से नियमित छापामारी करने का निर्देश भी दिया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों को हाईटेक बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। उन्हें विभिन्न नये एप्प की जानकारी दी जा रही है। जिससे पुलिस पदाधिकारी कर्त्तव्य निर्वहन और कार्यकुशलता में गति लाएँ। उपर्युक्त समीक्षा बैठक में पर्यवेक्षी पदाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, एसआई संदीप कुमार, एकता सागर, खुर्शीद आलम, जिवेश कुमार, आकाश कुमार, श्रीराम कुमार, जय भगवान कुमार और नेहा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts