spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीग्रीन एंड क्लीन संस्था की वार्षिक बैठक संपन्न, सुमित बने नए अध्यक्ष,...

ग्रीन एंड क्लीन संस्था की वार्षिक बैठक संपन्न, सुमित बने नए अध्यक्ष, गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

-

ग्रीन एंड क्लीन संस्था की वार्षिक बैठक संपन्न, सुमित बने नए अध्यक्ष, गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। छतौनी चौक स्थित एक आवासीय होटल में ग्रीन एंड क्लीन संस्था की वार्षिक बैठक रविवार को अत्यंत गरिमामयी माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुगौली विधायक बबलू गुप्ता, मुजफ्फरपुर सकरा विधायक सह बिहार सरकार के पर्यावरण विभाग सदस्य आदित्य कुमार, पूर्व जिला जज विपिन बिहारी मिश्रा सहित अन्य मंचस्थ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक की अध्यक्षता अमित सेन ने और संचालन हरीश कुमार ने किया।

इस मौके पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संकल्पों को लेकर लगातार प्रयासरत है। कोविड-19 के समय किए गए कार्यों और निरंतर वृक्षारोपण की वजह से संस्था को दो दर्जन से अधिक सम्मान पत्र मिल चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि संस्था अब भारत सरकार के नीति आयोग से भी अनुबंधित हो चुकी है।

बैठक में सर्वसम्मति से संस्था की नई कमिटी का चयन किया गया, जिसमे सुमित कुमार -अध्यक्ष, अजय कुमार गुप्ता, डॉ. श्रीकांत व चंदन सावन -उपाध्यक्ष, अनिरुद्ध लोहिया – महासचिव, धीरज सराफ – सचिव, कौशल सिंह – मीडिया प्रभारी और संजय कुमार टुना – कोषाध्यक्ष चुने गये। वही युवा कमेटी में उद्देश्य कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, ऋषि राज को उपाध्यक्ष और अभिषेक जैन को सचिव चुना गया।

इस अवसर पर जिले की प्रमुख संस्थाओं के साथ-साथ ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों सृष्टि श्री, अर्षिता कुमारी, आयुष राज, हंसराज, अक्षय कुमार और आशीष कुमार को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने संस्था के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय कुमार जायसवाल, विनोद कुमार सहित भारी संख्या में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन कौशल सिंह ने किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts