HomeBig Breakingपीएम मोदी का गुजरात दौरा: 20 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: 20 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

-

Synopsis : प्रधानमंत्री ने गुजरात में करीब 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। इन योजनाओं में सड़क, रेल, ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास शामिल हैं।

मार्च 31, नई दिल्ली: 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाव-थराद से गुजरात को करीब 20 हजार करोड़ रुपये की कई बड़ी परियोजनाओं का उपहार दिया। इन परियोजनाओं में सड़क, रेल, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शहरी और ग्रामीण विकास तथा जनजातीय कल्याण से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास शामिल है।

प्रधानमंत्री ने 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इसके अलावा इदर-बडोली बाईपास सहित कई सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। साथ ही कनलस-जामनगर और राजकोट-कनलस रेल लाइन के दोहरीकरण के हिस्सों तथा गांधीधाम-आदिपुर खंड के चौहरीकरण का विस्तार राष्ट्र को समर्पित किया गया।

ऊर्जा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने कई विद्युत ट्रांसमिशन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गुजरात नवीकरणीय ऊर्जा में आगे है और आने वाले समय में यह विश्व का बड़ा केंद्र बनेगा। पश्चिम एशिया में युद्ध से बने वैश्विक ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में स्थिति नियंत्रण में है, जिसका श्रेय विदेश नीति और देशवासियों की एकजुटता को जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर इन हालात में राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

प्रधानमंत्री ने 44 शहरी विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल में 858 बिस्तरों वाले रेन बसेरा और गांधीनगर के सिविल अस्पताल व जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज में ऐसी सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन भारत ने इसका असर जनता पर नहीं पड़ने दिया।

इसके अलावा पर्यटन अवसंरचना, जलापूर्ति, साबरमती नदी तट विस्तार और जनजातीय छात्रों के लिए छात्रावास जैसी परियोजनाएं भी शुरू की गईं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से उत्तर गुजरात के विकास को और गति मिलेगी।

(कैप्शन- पीएम मोदी का गुजरात दौरा: 20 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ)

Related articles

Bihar

Latest posts