spot_img
Thursday, May 14, 2026
HomeBreakingसामूहिक विवाह : मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट माधोपुर ने बँधाया 15 जोड़ों...

सामूहिक विवाह : मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट माधोपुर ने बँधाया 15 जोड़ों का दांपत्य सूत्र

-

दांपत्य सूत्र में बंधकर 15 जोड़े जीवन यात्रा पर निकले, वर-वधू को उपहार स्वरूप वस्त्र, पलंग, कुर्सी, टेबल, गैस चूल्हा, अलमारी, बर्तन सेट, शृंगार सामग्री तथा आभूषण प्रदान किए गए।

कन्यादान महादान की भावना परिलक्षित, लगातार तीसरी बार सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Bettiah| Majhaulia|West Champaran TodayBigCultura|RitualNews by हृदयानंद सिंह यादव।
मझौलिया। मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट माधोपुर के तत्वावधान में लगातार तीसरी बार 15 कन्याओं का सामूहिक विवाह रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। यह आयोजन बखरिया स्थित विकास पांडेय की खाद दुकान के सामने महायज्ञ स्थल परिसर में किया गया।

संस्थापक सह अध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जन सहयोग से मानव कल्याण करना है। इस अवसर पर 15 कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। विवाह उपरांत ट्रस्ट की ओर से वर-वधू को उपहार स्वरूप वस्त्र, पलंग, कुर्सी, टेबल, गैस चूल्हा, अलमारी, बर्तन सेट, शृंगार सामग्री तथा आभूषण प्रदान किए गए।

इस आयोजन में राघव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार, बेतिया, सुगौली, मझौलिया और मोतिहारी के व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों व चिकित्सकों का सराहनीय योगदान रहा।

इन जोड़ों का हुआ विवाह

  1. रुपेश चौबेरुपा कुमारी
  2. रंजीत कुमार चौधरीगुड़िया कुमारी
  3. गोविंदा कुमारतेतरी कुमारी
  4. अर्जुन कुमारसबिता कुमारी
  5. प्रदीप कुमारमनीषा कुमारी
  6. अरुण कुमारसविता कुमारी
  7. छोटेलाल रामअमृता कुमारी
  8. प्रदीप मांझीरानी कुमारी
  9. रोहित कुमारउर्मिला कुमारी
  10. मुन्ना कुमारअसरुन कुमारी
  11. ब्रज किशोर कुमारललिता कुमारी

सामूहिक विवाह आयोजन समिति

इस कार्यक्रम के आयोजन में संस्थापक सह अध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी, संरक्षक आचार्य उमेश त्रिपाठी, पांडेय अमित चौबे, प्रदेश अध्यक्ष मंतोष कुमार, सचिव राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार शाह, प्रभारी राजा तिवारी, संयुक्त सचिव अजय कुमार पांडेय, अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार दुबे, व्यवस्थापक विपिन कुमार शर्मा, विकास कुमार पांडेय, संयोजक डॉ. नवीन कुमार, अमित कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

केन्द्रीय मंत्री ने दिया आशीर्वाद

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, आचार्य उपेंद्र तिवारी, समिति सदस्य विकास शर्मा, ज्योति श्रीवास्तव, निक्कू प्रसाद, एकबाली राम, मनोज प्रसाद, जिला पार्षद लाल यादव, पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद, डॉ. आर. कुमार अनुपम, डॉ. हीना चंद्रा, डॉ. उमर तबरेज, मुकेश सहनी, विजय कुमार, हीरालाल पासवान, नमाजी मियां, आचार्य बिंदेश्वरी तिवारी, आयुष कुमार, दिलीप तिवारी, दीपक मिश्रा, आशीष मिश्रा, रामबाबू उपाध्याय, अनुज दुबे, हरिओम तिवारी, पप्पू नाथ चौधरी, अमरेंद्र चौबे, पंडित दीपक तिवारी, पंडित दुर्गेश मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वागत सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन एवं समिति सदस्यों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। विवाह स्थल मंगलगीतों से गूंजता रहा। अतिथियों ने मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट माधोपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

West Champaran|Bettiah| Mass Wedding of 15 Brides Held Under the Aegis of Manav Kalyan Seva Trust Madhopur

15 Couples Embark on Their Marital Journey

Spirit of “Kanyadaan Mahadaan” Reflected, Mass Wedding Ceremony Organized for the Third Consecutive Time

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts