Homeबिहारबेतियाएसएसबी 44वी बटालियन ने हर्षोल्लास से मनाया वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ

एसएसबी 44वी बटालियन ने हर्षोल्लास से मनाया वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ

-

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा शनिवार को सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों और स्कूली बच्चों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का सस्वर गायन किया। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यवाहक कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम का यह अनंत राष्ट्र-प्रेम हमें राष्ट्र प्रथम की भावना और सामूहिक संकल्प के साथ नए भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि इस 150वीं वर्षगांठ को राष्ट्रव्यापी जन-उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य इस गौरवशाली विरासत और देशभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। ​एसएसबी 44 वाहिनी मुख्यालय के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सभी सीमा चौकियों पर भी बल के जवानों ने पूरे उत्साह के साथ सामूहिक गायन किया। इसके अलावा, सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में वंदे मातरम का गुंजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

​इस दौरान 44वीं वाहिनी के उप कमांडेंट सशिन शर्मा, सहायक कमांडेंट समेत अधीनस्थ अधिकारीगण, बालकर्मी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के स्कूलों से आए शिक्षक व छात्र-छात्राओं सहित लगभग 250 लोग उपस्थित रहे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts