HomeUncategorizedपंचायती राज विभाग ने पंचायत सचिवों का जारी किया तबादला आदेश,नरकटियागंज प्रखंड...

पंचायती राज विभाग ने पंचायत सचिवों का जारी किया तबादला आदेश,नरकटियागंज प्रखंड के 6 पंचायत सचिवों का हुआ ट्रांसफर

Bettiah.रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। पंचायती राज विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित कुल 1402 पंचायत सचिवों के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया है। इस व्यापक फेरबदल की कड़ी में नरकटियागंज प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में तैनात 6 पंचायत सचिवों का भी स्थानांतरण हुआ है। हालांकि, पुराने जनसेवक मो. जलालुद्दीन स्थानीय प्रखंड में ही अपनी सेवा देते रहेंगे, जबकि एक अन्य पंचायत सचिव फिलहाल निलंबन की अवधि में चल रहे हैं। 7 अगस्त को विभागीय पत्र जारी होते ही स्थानीय प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। तबादला आदेश निर्गत होने के बाद प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने स्थानांतरित एवं वर्तमान पंचायत सचिवों को सख्त हिदायत दी है।

 बीपीआरओ ने सभी पंचायत सचिवों को अपनी-अपनी पंचायतों में चल रहे लंबित विकास कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया है। बीपीआरओ ने बताया कि पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं समेत अन्य जो भी कार्य पंचायत सचिवों की देखरेख में चल रहे हैं, उनकी त्वरित रूप से अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही प्रभार सौंपने से पहले सभी लंबित फाइलों व योजनाओं का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि तबादले के तहत आने वाले नए पंचायत सचिवों को पहले जिला मुख्यालय में अपना योगदान देना होगा। जिले में योगदान की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात ही उन्हें नए प्रखंडों का आवंटन किया जाएगा, जिसके बाद वे पंचायतों में अपना कार्यभार संभालेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular