HomeUncategorizedभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया...

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया गांव-गांव तक योजनाएं पहुंचाने का मंत्र

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन सिंह के मोतिहारी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगराहीं बाजार, जीवधारा और चंद्रहिया स्थित जिला कार्यालय में पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की सम्राट चौधरी सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि के आधुनिकीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद स्थापित करें और सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, किसान मोर्चा प्रभारी श्यामबाबू सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता शर्मा, अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संजय ठाकुर मीडिया प्रभारी गुलरेज सहजाद और आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा समेत भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और किसान हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular