HomeUncategorizedमन की बात में अव्वल रहने पर भाजपा नगर उत्तरी मंडल के...

मन की बात में अव्वल रहने पर भाजपा नगर उत्तरी मंडल के कार्यकर्ता सम्मानित, तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी मोतिहारी नगर उत्तरी मंडल के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक रविवार को जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन के ठाकुरबाड़ी स्थित आवास पर आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता तथा महामंत्री उत्तम मिश्रा के कुशल संचालन में सम्पन्न इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, पिछले माह के कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मन की बात कार्यक्रम में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं के अनुशासन व समर्पण की सराहना करते हुए बधाई दी।

मुख्य वक्ता के रूप में निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रकाश आस्थाना ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं, उपमहापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद ने विगत माह के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच परस्पर समन्वय और नियमित संपर्क बनाए रखने का मार्गदर्शन दिया।

बैठक में पार्टी के वरीय सदस्य प्रो. विनय कुमार वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, डॉ. नरेन्द्र कुमार, नीता सिन्हा, शोभा गुप्ता, गीता देवी, मीरा देवी, निर्मला देवी, कंचन देवी, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रेम कुमार, नूर आलम सैफी, मो. जमालुद्दीन, दीपक श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, आदित्य राज एवं सविता वर्मा सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular