spot_img
Friday, June 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने...

रक्सौल में सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

-

Motihari | अनिल कुमार|

रक्सौल। प्रदेश में सोना-चांदी की दुकानों में बढ़ रही लूट एवं आपराधिक घटनाओं को देखते हुए शुक्रवार को शहर के विभिन्न आभूषण प्रतिष्ठानों का पुलिस प्रशासन द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद एवं थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई प्रमुख स्वर्ण व रजत आभूषण दुकानों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा उपकरणों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने दुकानदारों को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि नजर आने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हाल के दिनों में सोना-चांदी की दुकानों में लूट व चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखी गयी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, फुटेज सुरक्षित रखने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने कहा कि बाजार क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ायी गयी है तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, मो. मेराज खान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के स्वर्णकारों एवं व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

Motihari | Raxaul: SDPO and SHO inspect jewelry shops amid rising cases of robberies, review security measures

Slug URL

Motihari sdpo-sho-inspect-jewelry-shops-raxual-amid-rising-robberies

Tag Line

Motihari updates, Raxaul News, Jewelry Shop Security, SDPO Manish Anand, SHO Ramesh Kumar Mahato, West Champaran Police Patrol, 

Related articles

Video thumbnail
19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts