HomeUncategorizedहरसिद्धि के जैल मुरारपुर मे पेड़ से लटका हुआ युवक का शव...

हरसिद्धि के जैल मुरारपुर मे पेड़ से लटका हुआ युवक का शव पुलिस ने किया बरामद , आशंका प्रेम प्रसंग मे किया आत्महत्या

देशवाणी। आशा कुमारी 

मोतिहारी।
पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जैल मुरारपुर गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के फतुहा गांव निवासी स्वर्गीय नथुनी राम के पुत्र शिव कुमार राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव कुमार राम का जैल मुरारपुर की एक युवती से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध को लेकर पहले भी विवाद होने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि इसी कारण परिवार के लोगों ने उसे प्रदेश में मजदूरी करने भेज दिया था, लेकिन वह वहां से वापस लौट आया। मृतक पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल की जांच के दौरान एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें वह अपनी पत्नी से बच्चों का ख्याल रखने की बात कह रहा है और यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि वह अब घर वापस नहीं लौटेगा। इस रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। सूचना मिलने पर हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी जारी हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular