Homeबिहारमोतिहारीमुर्गियों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, एनएच-27 पर पिकअप से...

मुर्गियों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, एनएच-27 पर पिकअप से 675 लीटर विदेशी शराब व बियर जब्त, दो गिरफ्तार

-

मुर्गियों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, एनएच-27 पर पिकअप से 675 लीटर विदेशी शराब व बियर जब्त, दो गिरफ्तार

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। बिहार में शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए उत्पाद पुलिस ने एनएच 27 पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कोटवा थाना क्षेत्र के बेलवा माधो गांव के पास घेराबंदी कर मुर्गियों से लदे एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर की खेप बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए सदर उत्पाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की तरफ से शराब की खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर गुरुवार की रात एनएच 27 पर बेलवा माधो गांव के समीप नाकेबंदी की गई और संदिग्ध मुर्गी लोड पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान मुर्गियों के केज (पिंजरों) के बीच शातिर तरीके से छुपाकर रखी गई कुल 675 लीटर अवैध शराब और बियर बरामद हुई, जिसमें 1080 पीस केन बियर और रॉयल स्टेज ब्रांड की 180 बोतल विदेशी शराब शामिल है।

पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि इस खेप को उत्तर प्रदेश के कसया से लोड कर पिपराकोठी लाया जा रहा था। उत्पाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप गाड़ी और शराब को जब्त कर लिया है, साथ ही मौके से दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिपराकोठी थाना के हरपुर निवासी विक्की कुमार और बेलवामाधो निवासी अजित कुमार राम के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों से कड़ी पूछताछ करने के बाद मद्यनिषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर शिवेन्द्र कुमार के साथ एएसआई रमेश कुमार, संजय कुमार सिंह, उत्पाद सिपाही उपेन्द्र पासवान और बीएचजी के जवान शामिल थे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts