Homeबिहारमोतिहारीपहाड़पुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ एक...

पहाड़पुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

-

पहाड़पुर। उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पहाड़पुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी नोनेया कचहरी टोला में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान मौके से विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित 2018) की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश चौधरी (42 वर्ष), पिता स्व. जानकी चौधरी, निवासी राजामार, वार्ड संख्या–04, थाना मझौलिया, जिला पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है।

छापेमारी के दौरान 08.640 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही एक मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या BR22AY7446) को भी जब्त किया गया। उत्पाद विभाग ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को ए.एस.आई. अजीत कुमार सिंह, उत्पाद सिपाही कनक लाल यादव एवं सशस्त्र बल की टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। विभाग की ओर से बताया गया कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts