Motihari | अनिल कुमार |
रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कॉनकॉर के सहयोग से 90 कंटेनरों में लोड कर भेजा गया 2457 टन चावल।
कंपनी के निदेशक रिपु रमन के अनुसार, भविष्य में रक्सौल से ही विदेशों में निर्यात होने वाले चावल की होगी लोडिंग।
इस पहली ऐतिहासिक व्यावसायिक पहल से पूर्व मध्य रेलवे को मालभाड़े के रूप में करीब 53 लाख रुपये का मिला राजस्व।
रक्सौल । पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत रक्सौल रेलवे जंक्शन के माल गोदाम से इतिहास में पहली बार रविवार को गुड्स का आउटवर्ड्स मूवमेंट शुरू हुआ। चावल उत्पादन कंपनी रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रक्सौल से असम के गुवाहाटी (आमीनगांव) के लिए 90 कंटेनरों में कुल 2457 टन चावल भेजा गया। कंपनी के निदेशक रिपु रमन ने कहा कि रक्सौल से पहली बार कंटेनर लोड होकर जाना एक ऐतिहासिक पहल है।
उन्होंने बताया कि कॉनकॉर के सहयोग से यह संभव हो सका है और भविष्य में हर माह 4 से 5 कंटेनर रैक देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजने की योजना है। आगे चलकर विदेशों में निर्यात होने वाले चावल की लोडिंग भी रक्सौल से ही की जाएगी। रेलवे के माध्यम से माल भेजने से ईंधन की बचत होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और उत्पाद सुरक्षित पहुंचेगा। इस पहल से रक्सौल के रेल राजस्व में वृद्धि के साथ चंपारण के व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

मौके पर मौजूद कॉनकॉर के अधिकारी सुमन बेहरा ने बताया कि इससे बिहार का प्रोडक्ट देश के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षित पहुंचेगा। रेल अधिकारियों ने बताया कि इस आउटवर्ड्स मूवमेंट से रेलवे को करीब 53 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। मौके पर स्टेशन अधीक्षक अजय राम, यातायात निरीक्षक धीरेंद्र कुमार व लॉजिस्टिक कंपनी प्रतिनिधि शेखर लोहिया मौजूद रहे।
Motihari | Raxaul | Historic first outward container rake carrying 2457 tonnes of rice dispatched to Guwahati
Slug URL
Motihari-historic-first-rice-container-rake-dispatched-from-raxaul-to-guwahati
Tag Line
Motihari updates, Raxaul Railway Station, East Central Railway Revenue, Concor Bihar Logistics, Champaran Business News, Rice Export India












