HomeUncategorizedस्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी...

स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई

Motihari | अनिल कुमार|

प्रभारी मुख्य चल टिकट निरीक्षक रामानंद कुमार की अध्यक्षता में अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित।

 विदाई समारोह में स्टेशन अधीक्षक अजय राम समेत बड़ी संख्या में रेल अधिकारी, जीआरपी व आरपीएफ कर्मी रहे मौजूद।

रक्सौल । स्लीपर टीटीई बेस में शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त हो रहे सीटीआई जीनो राम को भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवा काल की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदार और अनुशासित रेलकर्मी बताया।

रक्सौल स्लीपर बेस के प्रभारी मुख्य चल टिकट निरीक्षक रामानंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान 60 वर्ष की आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो रहे जीनो राम को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन टीटीआई बिजेंद्र किशोर मिश्रा ने किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्टेशन अधीक्षक अजय राम, पूर्व सीटीटीआई सुधीर कुमार मिश्रा एवं सेवानिवृत्त सीटीटीआई स्वामी नाथ पंडित ने जीनो राम के निष्कलंक कार्यकाल की सराहना की।

प्रभारी मुख्य चल टिकट निरीक्षक ने कहा कि जीनो राम अनुशासन और ईमानदारी के जीवंत उदाहरण हैं।मौके पर यातायात निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, स्टेशन मास्टर सतीश जायसवाल, जीआरपी थानाध्यक्ष संजीव कुमार, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा, सीएस ओम कुमार सिन्हा, सीटीआई बलराम मंडल, प्रमोद बैठा और टीटीआई राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे।

Motihari | Raxaul| Warm farewell accorded to retired CTI Jino Ram at Raxaul Sleeper TTE Base

Slug URL

Motihari Raxaul retired-cti-jino-ram-accorded-warm-farewell-at-raxaul-tte-base

Tag Line

Raxaul News, East Central Railway, CTI Jino Ram Retirement, Railway Employees Farewell, Raxaul Station Updates

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular