HomeNationalकर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद आज सीएलपी बैठक, डीके शिवकुमार...

कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद आज सीएलपी बैठक, डीके शिवकुमार का सीएम बनना तय

Shab AIR HQ, 30 May,

बेंगलुरु । कर्नाटक में बड़े राजनीतिक उलटफेर के बीच कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शनिवार शाम 4 बजे बुलाई गई है।विधानसभा सौध के सम्मेलन सभागार में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया करेंगे।इस बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।  

इससे पहले राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।इसके साथ ही वर्तमान मंत्रिपरिषद को भंग कर दिया गया है, हालांकि राज्यपाल ने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सिद्धारमैया को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने को कहा है।पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार, सभी 136 कांग्रेस विधायकों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए सर्कुलर जारी किया गया है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला इस पूरी प्रक्रिया के पर्यवेक्षक होंगे।

बैठक में नए सीएलपी नेता का चुनाव होने के बाद वे राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, जिसके बाद नई मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय की जाएगी।दूसरी ओर, राज्य में नए कैबिनेट गठन की कसरत भी तेज हो गई है और कई वरिष्ठ विधायक मंत्री पद की रेस में शामिल होने के लिए लामबंदी कर रहे हैं।

Karnataka Political Transition: Siddaramaiah calls CLP meeting today, DK Shivakumar set to become new Chief Minister  

Slug URL

Bengaluru karnataka-politics-clp-meeting-today-dk-shivakumar-to-succeed-siddaramaiah

Tag Line

Karnataka News, Bengaluru Politics, DK Shivakumar CM, Siddaramaiah Resigns, Congress CLP Meeting

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular