HomeBIHARमोतिहारीनगर परिषद में छठ पूजा से पहले घाटों की सफाई का काम...

नगर परिषद में छठ पूजा से पहले घाटों की सफाई का काम पूरा करने का प्रस्ताव पास

रक्सौल।अनिल कुमार। शहर के मुख्य पथ स्थित नगर परिषद के जनसुविधा भवन में नप के सशक्त स्थायी समिति की बैठक मंगलवार को कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसका संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया।बैठक में पूर्व से निर्धारित बैठक के एजेंडा पर चर्चा की गई। इस दौरान आगामी छठ महापर्व को लेकर शहर के सभी छठ घाट पर वृहत सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया और हर हाल में छठ पूजा से पहले घाटों की सफाई का काम पूरा करने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं दीपावली को लेकर व्यवसायिक इलाकों के साथ-साथ सभी गली-मोहल्लों में साफ-सफाई का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सशक्त स्थायी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि नोनियाडिह में स्थित कचड़ा डपिंग यार्ड की ब्राउंड्री वॉल की रिपेयरिंग कराने का निर्णय लेते हुए इसके संचालन को लेकर अतिरिक्त संसाधन और मानव बल रखने का प्रस्ताव पास किया गया।वहीं सरकार की कायाकल्प योजना के तहत नगर परिषद क्षेत्र के स्कूल और आंगनबाड़ी सेंटर के चयन को लेकर भी निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में दो नप कर्मियों के वेतन वृद्धि का भी प्रस्ताव लिया गया, जिसका दो सदस्यों रंजीत कुमार श्रीवास्तव और जितेन्द्र दत्ता ने समर्थन किया।जबकि एक सदस्य विरेन्द्र प्रसाद ने इसपर असहमति जताई। इसके अलावे, साफ-सफाई सहित अन्य विकासात्मकों कार्यों को लेकर चर्चा की गई। मौके पर सहायक बैजू प्रसाद जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।

फोटो -नगर परिषद में छठ पूजा से पहले घाटों की सफाई का काम पूरा करने का प्रस्ताव पास

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular