फोटो : पुलिस गिरफ्त में दो शराब कारोबारी
माला सिन्हा
पीपराकोठी : थाना की पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 24 लीटर देशी चुलाई शराब एवं एक अपाची बाइक के साथ दो करोवारी को धर दबोचा है. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत छापेमारी की गई जिसमें 24 लीटर देशी चुलाई शराब एवं एक अपाची बाइक संख्या बीआर 05बीएम / 9383 के साथ दो व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई की जा रही है. गिरफ्तार व्यक्ति में पीपरा थाना क्षेत्र के नन्हकार पकड़ी निवासी शत्रुघन नट एवं रामाधार नट है. इन दोनों के विरुद्ध बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम में गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.












