HomeBreakingऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

-

SHABD,Dehradun, March 30, 

Synopsis : “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत पुलिस ने फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रह रही तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

30 मार्च 2026, देहरादून:

राजधानी देहरादून में “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत पुलिस ने फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रह रही तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। रायपुर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान पुलिस को एक फ्लैट में तीन विदेशी महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में निवास करती हुई मिलीं। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस अभियान के अंतर्गत सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

Bihar

Latest posts